दादी को अंतिम विदाई देकर डिब्रूगढ़ जेल लौटे सांसद अमृतपाल: रात दिल्ली के सेफ हाउस में बिताई

अमृतसर– पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह रविवार सुबह असम की डिब्रूगढ़ जेल में पहुंच गए हैं। कल (21 नवंबर) को उन्हें कस्टडी पैरोल पर अमृतसर लाया गया था। यहां उन्होंने दादी चरण कौर की अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया।

इसके बाद पुलिस उन्हें अमृतसर एयरपोर्ट से दिल्ली ले गई। जहां रात उन्हें सेफ हाउस में रखा गया। इसके बाद फ्लाइट के जरिए उन्हें असम की डिब्रूगढ़ जेल में छोड़ दिया गया।

परिवार की ओर से 22 नवंबर को अस्थियां एकत्रित करने और 23 नवंबर को भोग की रस्म रखी गई है। इन कार्यक्रमों में अमृतपाल सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे।  अमृतपाल करीब 3 साल 8 महीने से असम की जेल में बंद हैं। पहले उन पर NSA लगाया गया था लेकिन अब इसे हटा लिया गया है।

सांसद अमृतपाल को डिब्रूगढ़ जेल वापस लेकर पहुंची पुलिस। - Dainik Bhaskar

सांसद अमृतपाल को डिब्रूगढ़ जेल वापस लेकर पहुंची पुलिस।

सांसद अमृतपाल को लेकर आती पुलिस की गाड़ियां।
सांसद अमृतपाल को लेकर आती पुलिस की गाड़ियां।

3 घंटे की मिली थी अनुमति

सांसद अमृतपाल सिंह को 21 नवंबर को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक तीन घंटे की कस्टडी पैरोल दी गई थी। इस दौरान उन्हें केवल अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति थी। पैरोल की शर्तों के अनुसार उन्हें निर्धारित समय पूरा होने के बाद वापस जेल लौटना था।

दादी के अंतिम संस्कार में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते सांसद अमृतपाल सिंह।
दादी के अंतिम संस्कार में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते सांसद अमृतपाल सिंह।

दोपहर 12 बजे गांव पहुंचे थे अमृतपाल सिंह

अमृतपाल सिंह शनिवार को अपने पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपने पिता तरसेम सिंह, माता और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की।

लंबे समय बाद परिवार के बीच पहुंचे अमृतपाल सिंह ने अपनी दादी चरण कौर के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे अंतिम संस्कार की रस्मों में शामिल हुए।

दादी के अंतिम संस्कार के दौरान NRI पत्नी किरणदीप कौर के आंसू छलके तो कस्टडी पैरोल पर आए अमृतपाल देखते रह गए।
दादी के अंतिम संस्कार के दौरान NRI पत्नी किरणदीप कौर के आंसू छलके तो कस्टडी पैरोल पर आए अमृतपाल देखते रह गए।

सुरक्षा में तैनात रहे 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी

अमृतपाल सिंह के दौरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। गांव और आसपास के इलाकों में करीब 800 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

अंतिम संस्कार स्थल पर बैरिकेडिंग की गई और लोगों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। उन्हें बुलेटप्रूफ वाहन में पुलिस सुरक्षा के बीच गांव लाया गया और वापस ले जाया गया।

8 नवंबर को हुआ था दादी का निधन

अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर का 8 नवंबर को 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। परिवार ने उनके अंतिम संस्कार को अमृतपाल सिंह के पंजाब पहुंचने तक स्थगित रखा था। अदालत से अनुमति मिलने के बाद 21 नवंबर को अंतिम संस्कार की तारीख तय की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail