चंडीगढ़– पंजाब में चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के एक और MLA दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस ED के रडार पर आ गए हैं। ED ने उन्हें 27 नवंबर को उन्हें चंडीगढ़ स्थित जोनल ऑफिस में बुलाया गया है।
ED ने नेशनल हाईवे में करीब एक करोड़ के कथित गलत मुआवजे के केस में उन्हें बुलाया है। उन पर लुधियाना के अलावा मोगा में श्मशान भूमि के अधिग्रहण में मुआवजे में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं।
यह मामला मोगा से AAP की महिला विधायक व महिला विंग की प्रदेश प्रधान डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा से जुड़ा है। इस मामले में विधायक अरोड़ा, उनके पति, विधायक ढोस समेत करीब 10 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है। जिनमें कुछ अफसर भी शामिल हैं।


मोगा में रेड के दौरान विधायक के घर के बाहर पुलिस बल तैनात रहा था। फाइल फोटो









