आखिर कब थमेगा आवारा कुत्तों का आतंक? स्कूल जाते मासूम की जान गई

अमृतसर– अमृतसर में सोमवार की दोपहर आवारा कुत्तों के हमले में 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना जंडियाला गुरु के गांव जलाल में हुई। बच्चे का शव गांव के ग्राउंड में मिला।

मृतक की पहचान रणजीत सिंह के रूप में हुई है। कुत्तों ने बच्चे के शरीर को बुरी तरह नोच डाला था। उसके सिर और कान भी खा दिए। बाद में ग्राउंड में खेलने पहुंचे कुछ बच्चों ने उसका शव देखा और ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

रणजीत गरीब परिवार से था। वह 3 बहनों का इकलौता भाई और परिवार में सबसे छोटा था। ग्रामीणों के मुताबिक, परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और घर का गुजारा मुश्किल से चलता है।

अमृतसर में कुत्तों के हमले में बच्चे की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - Dainik Bhaskarअमृतसर में कुत्तों के हमले में बच्चे की मौत के बाद विलाप करते परिजन।

मृतक रणजीत सिंह। फाइल फोटो
मृतक रणजीत सिंह। फाइल फोटो

अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला

स्कूल जाते समय किया हमला: पुलिस ने बताया कि रणजीत सिंह स्कूल जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में आवारा कुत्ते उसके पीछे पड़ गए। कुत्तों से बचने के लिए बच्चा ग्राउंड की तरफ भागा, जहां कुत्तों ने उसे बुरी तरह नोच लिया। हमले में बच्चे के सिर और पैरों पर गंभीर चोटें आईं, जबकि कुत्ते उसका दायां कान भी खा गए।

मौके पर हो गई मौत: परिवार के अनुसार, बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शव को अस्पताल ले जाकर धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। संबंधित विभाग को पत्र लिखकर आवारा कुत्तों की समस्या पर नियंत्रण करने और डीसी को भी मामले से अवगत करवाने के लिए लिखा जाएगा।

बच्चे के शव को लेकर जाते गांव के लोग।
बच्चे के शव को लेकर जाते गांव के लोग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail