मकसूदां फ्रूट मंडी में हथियारों से हमला, दो युवक बने निशाना! CCTV में कैद हुई गुंडागर्दी की पूरी वारदात

जालंधर– जालंधर के मकसूदां इलाके में फ्रूट मंडी में कुछ हमलावरों ने तेजधार हथियारों से एक युवक पर हमला कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद हमलावरों ने पीड़ित के घर पर भी धावा बोला। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जालंधर की मकसूदां मंडी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आधा दर्जन के करीब हमलावर बाइकों पर सवार होकर वहां पहुंचे। इन हमलावरों के हाथों में तेजधार हथियार थे और उन्होंने आते ही इलाके में दहशत फैलाना शुरू कर दिया

पीड़ित के भाई ने दी घटना की जानकारी

घायल युवक के भाई ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह विवाद फ्रूट मंडी में शुरू हुआ था। वहां कुछ युवकों ने अचानक उसके भाई को घेर लिया और तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में युवक के शरीर पर कई जगह गहरे घाव आए हैं।

पीड़ित बुरी तरह घायल। - Dainik Bhaskarपीड़ित बुरी तरह घायल।

हमलावर ने मंडी में खड़ी गाड़ियो को भी तोड़ा

हमलावर यहीं नहीं रुके, उन्होंने मंडी में खड़ी गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की। मौके पर मौजूद ‘फ्रेश सोडा प्वाइंट’ नाम की एक वैन के शीशे भी पूरी तरह तोड़ दिए गए। इसके बाद हमलावरों ने पीड़ित युवक के घर पर भी हमला बोल दिया।

इस पूरी घटना में एक अन्य युवक के सिर पर भी गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित युवक ने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान हमलावर उसकी सोने की चेन और कड़ा भी छीनकर ले गए।

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई

इस पूरी गुंडागर्दी की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइकों पर आए युवक हथियारों के साथ गाड़ी में तोड़फोड़ कर रहे हैं। हैरानी की बात यह रही कि आसपास खड़े लोग केवल तमाशा देखते रहे। फिलहाल पीड़ित परिवार ने पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई और इंसाफ की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail