चुनाव से पहले AAP में टिकट विवाद! अनमोल का इनकार, सोनिया की उम्मीदवारी पर नेताओं ने खोला मोर्चा

अमृतसर/रोपड़– मोहाली के खरड़ से टिकट कटने के बाद विधायक अनमोल गगन मान ने कहा कि 5 अगस्त को दोपहर 12 बजे मैंने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को चुनाव लड़ने से साफ मना कर दिया था। इस फैसले से अरविंद केजरीवाल खुश नहीं थे।

वहीं. अमृतसर के राजासांसी से एक्ट्रेस सोनिया मान को टिकट देने के विरोध में 3 नेताओं ने AAP छोड़ दी है। इनमें पंजाब डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के डायरेक्टर सुखदीप सिंह छीना, राजासांसी के हलका संगठन इंचार्ज राजबीर सिंह छीना और हलका एससी विंग के कोऑर्डिनेटर गुरदेव सिंह जोबन झंझोटी शामिल हैं।

उधर, रोपड़ के चमकौर साहिब से मौजूदा विधायक डॉ. चरणजीत सिंह भी टिकट कटने से नाराज हैं। वह भी पार्टी छोड़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Traffic Tail